धर्मशाला : अभिनेता रणवीर सिंह आगामी फिल्म 83 के लिए मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के प्रशिक्षण में हरिकेन (तूफान) बनने की तैयारी में हैं। फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।
रणवीर ने शनिवार को धर्मशाला में कपिल के साथ की अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों को भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहने हुए बातें करते देखा जा सकता है। कपिल गली बॉय के अभिनेता को कुछ टिप्स देते हुए मालूम पड़ते हैं।
रणवीर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, हरिकेन बन रहा हूं। कपिल देव। लेजेंड। सफर शुरू..83। फिल्म में रणवीर के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम और चिराग पाटिल भी हैं। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। भर्ती एजेंसी पाकिस्तान